Thursday, September 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूराबाजार जलालुद्दीन नगर के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया ने पकड़ा जोर 

पूराबाजार जलालुद्दीन नगर के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया ने पकड़ा जोर 


बिपिन सिंह , पूरा बाजार, अयोध्या। पूराबाजार के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान प्रेमा देवी गुप्ता की अध्यक्षता में आम सहमति से प्रस्ताव पारित कर सभी ग्रामीणों ने किए हस्ताक्षर कर आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बीडीओ को सौंपा प्रस्ताव। जलालुद्दीन नगर का नाम परिवर्तन किए जाने की मांग को लेकर चल रहा प्रयास अब आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी अजय सिंह के देख रेख में ग्राम का नाम परिवर्तन से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। प्रस्ताव पर ग्रामवासियों एवं सम्मानित पंचायत सदस्यों ने अपनी सहमति जताते हुए हस्ताक्षर किए।
बैठक में पारित प्रस्ताव को आगे की आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के लिए सूर्यवंशी क्षत्रिय उत्थान समिति के संरक्षक दादा गुरु प्रसाद सिंह ने अधिकारिक प्रक्रिया को चरण दर चरण पूरा करने के बाद प्रशासनिक स्वीकृति के लिए उन्होंने उसकी प्रति पूरा बाजार के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अनुराग सिंह को सौंपा गया। प्रस्ताव सौंपे जाने के साथ ही लंबे समय से चल रहे नाम परिवर्तन के प्रयास को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब ग्राम पंचायत द्वारा सौंपे गए प्रस्ताव के आधार पर संबंधित विभागों में आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रस्ताव पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करते हुए नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।
दादा गुरु प्रसाद सिंह ने बताया कि यहाँ मुगल शासकों का नाम गुलामी और आक्रामकता का प्रतीक है इस लिए इस ग्राम पंचायत का “दशरथ धाम “रखा जाए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments