Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक...

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार


अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती को तमंचा दिखाकर सोने की चेन लूटने की घटना में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और पल्सर बाइक बरामद की है। घटना में शामिल तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 27 अगस्त को तारुन थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती के साथ तमंचा दिखाकर चेन लूट की घटना हुई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने मोहित वर्मा पुत्र लाखन वर्मा, कोल्हमपुर विसेन, नवाबगंज, गोंडा और अमर निषाद उर्फ डमरु पुत्र आशाराम निषाद, दुल्लापुर, नवाबगंज, गोंडा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। घटना में शामिल एक अन्य बदताश रामबाबू निषाद पुत्र चन्द्रबली, निवासी मल्लाहन का पुरवा दुल्लापुर, थाना नवाबगंज, जनपद गोंडा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।

गिरफ्तार आरोपी मोहित वर्मा के खिलाफ नवाबगंज थाने में आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा तारुन थाने में लूट और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है। वहीं अमर निषाद उर्फ डमरु के खिलाफ भी तारुन थाने में लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालचन्द्र सरोज, उपनिरीक्षक रितेश सिंह, उपनिरीक्षक अंशुल वर्मा, कांस्टेबल मोहित कुमार, अनुराग कुमार, दिनेश पाल, गम्भीर सिंह, सोनू यादव और शिवानन्द शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments