Monday, August 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगैरकर्मी से पालिका कार्यालय में काम कराने का आरोप, सभासद ने डीएम...

गैरकर्मी से पालिका कार्यालय में काम कराने का आरोप, सभासद ने डीएम से की शिकायत


जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर पालिका परिषद जलालपुर में एक गैर-अधिकृत व्यक्ति से कार्यालयीन एवं शासकीय कार्य कराए जाने एक मामले में नगर पालिका सभासद आशीष सोनी ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष एवं जिलास्तरीय टीम से जांच कराने तथा संबंधित व्यक्ति और उसे कार्य कराने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

सभासद का आरोप है कि नगर पालिका का कर्मचारी अथवा किसी पद पर नियुक्त न होने के बावजूद एक व्यक्ति को नगर पालिका कार्यालय में बैठाकर पालिका संबंधी कार्य कराया जा रहा है। शिकायत के अनुसार नगर पालिका के स्थायी कर्मचारी लल्लू यादव  एवं संजय यादव उक्त व्यक्ति को अपने साथ बैठाकर कार्यालय से संबंधित कार्य कराते हैं। सभासद ने शिकायत के साथ संबंधित व्यक्ति की नगर पालिका कार्यालय में कार्य करते हुए फोटो भी संलग्न की है।

उक्त कर्मचारी को नगर पालिका कार्यालय में बैठकर शासकीय कार्य करने की अनुमति किस अधिकारी अथवा कर्मचारी ने दी और उसे कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं गोपनीय दस्तावेजों तक पहुंच कैसे मिली। आरोप है कि उक्त उक्त अनाधिकृत कर्मचारी लल्लू यादव का रिश्तेदार है।

सभासद आशीष सोनी के अनुसार इस मामले की शिकायत पूर्व में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ), वरिष्ठ लिपिक तथा नगर पालिका अध्यक्ष से लिखित रूप में की जा चुकी है, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज सभासद ने अब जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित व्यक्ति की नियुक्ति एवं अधिकृत स्थिति का सत्यापन कराया जाए। मामला सही पाए जाने पर उक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही उसे कार्य कराने वाले अधिकारी-कर्मचारी की भूमिका की भी जांच कर विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जाए।

सभासद ने कहा कि नगर पालिका के शासकीय अभिलेखों, फाइलों और कार्यालयीन कार्यों की गोपनीयता एवं सुरक्षा महत्वपूर्ण है। ऐसे में किसी गैर-कर्मचारी द्वारा पालिका कार्यालय में बैठकर शासकीय कार्य किए जाने की शिकायत की गंभीरता से जांच आवश्यक है, ताकि नगर पालिका के कामकाज में पारदर्शिता बनी रहे और भविष्य में अनधिकृत व्यक्तियों से सरकारी कार्य न कराया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments