Sunday, August 2, 2026
HomeUncategorizedश्रावण के तीसरे सोमवार को निकलेगी महिला कांवड़ यात्रा, तैयारियां पूरी

श्रावण के तीसरे सोमवार को निकलेगी महिला कांवड़ यात्रा, तैयारियां पूरी


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। श्रावण मास के तीसरे सोमवार तीन अगस्त को जलालपुर क्षेत्र में महिला कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। नारी शक्ति और शिवभक्ति को समर्पित इस यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

आयोजकों ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ सोमवार सुबह आठ बजे उस्मापुर पक्का घाट पर गंगा पूजन एवं महाआरती के साथ होगा। इसके बाद महिला कांवड़िए गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ मठिया मंदिर तक पदयात्रा करेंगी। यात्रा के दौरान छाछू मोड़ पर महिला कांवड़ियों का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही उन्हें स्मृति पट्टिका भी भेंट की जाएगी।

आयोजकों ने नगर एवं आसपास की सभी माताओं, बहनों और श्रद्धालुओं से सोमवार सुबह आठ बजे उस्मापुर पक्का घाट पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजन को सफल बनाने में पूर्व भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी, अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष सुजीत सोनी, मनोज अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि, बच्चा गुप्ता, अनूप गुप्ता, अनुराग गुप्ता, मनोज पांडे, संजय अग्रहरी सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments