अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में कुलपति प्रो. (डॉ.) बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एलएलबी (तीन वर्षीय), एलएलएम, एमएड, बीफार्मा एवं डीफार्मा पाठ्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी किए गए।
एलएलबी (तीन वर्षीय) प्रवेश परीक्षा में सत्यम यादव ने प्रथम, सिद्धार्थ वर्मा ने द्वितीय तथा अखिल राजरत्नम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एलएलएम प्रवेश परीक्षा में संगम यादव प्रथम, श्रद्धा यादव द्वितीय और जाह्नवी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
बीफार्मा प्रवेश परीक्षा में आयुषी तिवारी ने प्रथम, देवेंद्र प्रताप शाही ने द्वितीय तथा मनखु यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। डीफार्मा प्रवेश परीक्षा में अमित कुमार पांडेय प्रथम, अंकित वर्मा द्वितीय और वेदांत यादव तृतीय स्थान पर रहे।
प्रवेश समन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कुलपति प्रो. (डॉ.) बिजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार सभी पाठ्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
बैठक में कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. अंकुर श्रीवास्तव तथा डॉ. महेंद्र सिंह सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।