Monday, July 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्षत्रिय समाज का उत्थान गौरवशाली मूल्यों के उचित संयोजन से ही संभव...

क्षत्रिय समाज का उत्थान गौरवशाली मूल्यों के उचित संयोजन से ही संभव : भगवान बक्स

 @ बिपिन सिंह


पूराबाजार (अयोध्या ): आज के आधुनिक और तकनीकी युग में सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज का उत्यान शिक्षा , आर्थिक आत्म निर्भरता , तकनीकी कौशल और सनातनी गौरवशाली मूल्यों के उचित संयोजन से ही संभव है ।

यह बात देवगढ़ निवासी वरिष्ठ क्षत्रिय नेता जंग बहादुर सिंह के आवास पर अयोध्या के सूर्यवंशी क्षत्रिय उत्थान समिति की एक वार्षिक महापंचायत में अध्यक्ष बाबू भगवान बक्श सिंह ने बताया कि हमारे सूर्यवंशी क्षत्रियों का इतिहास त्याग, वीरता और परोपकार का रहा है । हमें अपने प्राचीन विरासत के मूल्यों और एतिहासिक धरोहरों को सहेज कर आने वाली पीढ़ियों और नैतिक गुणों का विकास करना जरुरी है !

उत्थान समिति के संरक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि समाज के उत्थान के लिए युवाओं को व्यापार और स्टार्टअप्स की ओर प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है ।

वहीं वरिष्ठ संरक्षक दादा गुरु प्रसाद सिंह चाहते हैं कि जरुरतमंदों की मदद के लिए आर्थिक सहयोग प्रणालियां और मेंटरशिप जैसे कदम बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं ।

क्षत्रिय महापंचायत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह कहा कि क्षत्रिय समाज को आधुनिक बदलाओं के साथ जोड़कर आगे बढ़ना है और संगठित होकर कार्य करें तो क्षत्रिय समाज को एक नई ऊंचाई तक ले जाया जा सकता है ।

क्षत्रिय नेता सुधीर सिंह मुन्ना ने आज युवाओं को सूर्यवंशियों के ऐतिहासिक विरासत से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान , त्याग और जन सेवा के आदर्शो को जीवन में उतारना चाहिए ।

क्षत्रिय नेता धर्मेन्द्र सिंह अन्नू ने बताया कि हम युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर आन , बान और शान का जीवन व्यतीत करना चाहिए ।

निवर्तमान जिला प्रबंधक , प्रदेश मंत्री जे बी सिंह ने कहा कि आज क्षत्रिय समाज के चहुंमुखी विकास के लिए युवाओं को केवल पारंपरिक धारणाओं से बाहर निकल कर उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर अग्रसर होना चाहिए

क्षत्रिय समाज के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आर्थिक सशक्तीकरण के लिए युवाओं को नौकरी तक सीमित न रहकर व्यापार, स्टार्टअप और उद्यमिता में कदम बढ़ाना चाहिए ।

युवा क्षत्रिय नेता अखिलेन्द्र सिंह तरुण के जनसेवा , रक्तदान एवं जरुरतमंदों के सहायता वाले सुझाव को सभी ने एक स्वर में सराहा ।

महामंत्री लाल साहब सिंह ने संचालन करते हुए कहा कि युवाओं को अपने पूर्वजों के संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए जिसमें अपने . धन को शिक्षा और समाज के कमजोर वर्गो की भलाई में लगाना चाहिए । इसके अतिरिक्त सूर्यवंश क्षत्रिय नेता राज नारायण सिंह , अमरजीत सिंह , सुरेश सिंह , विरेन्द्र सिंह , विजय प्रताप सिंह संतोष सिंह , राकेश सिंह , अनिल सिंह , सुरेन्द्र सिंह एवं रमेश सिंह आदि क्षत्रपों ने भी अपने अपने विचार रखे ।

देवगढ़ में हुए इस वार्षिक महा पंचायत में वरिष्ठ क्षत्रिय नेता जंग बहादुर सिंह के आग्रह देवगढ़ के सूर्यवंश क्षत्रियों ने समाज के कोष के लिए एक लाख एक हजार की नकद राशि प्रदान किया।

आज क्षत्रिय महापंचायत में क्षत्रिय उत्थान समिति के सम्मानित पदाधिकारीयों के देवगढ़ पहुंचने पर महा पंचायत संयोजक जंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में जितेन्द्र सिंह मटरु , राजेश सिंह सुधीर सिंह मुन्ना , सौरभ सिंह , गौरव सिंह ,, अभिनव सिंह पिन्टू , सत्येन्द्र सिंह , विजय प्रताप सिंह लल्ले , सुरेश सिंह , नंद कुमार सिंह , बिपिन सिंह एवं मयंक सिंह आदि ने अंग वस्त्र व फूलों से लाद कर अभूत पूर्व स्वागत किया । महा पंचायत के उपरांत बिरादरीबात में भाग लिया ।

अंत में वन महोत्सव होने के नाते सूर्यवंशी क्षत्रिय उत्थान समिति के अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह ने पी सी एफ के प्रांतीय नेता जे बी सिंह के संयोजन में युवाओं के साथ मिलकर नीम के वृक्ष को रेपित किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments