Friday, July 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला बाल अपचारी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत...

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला बाल अपचारी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई को मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान मालीपुर थाना क्षेत्र के ही एक गांव के एक किशोर ने अज्ञात नंबर से फोन कर परिजनों से कहा कि उनकी बच्ची उसके साथ है। उसने धमकी दी कि कहीं शिकायत या खोजबीन की गई तो वह बच्ची की हत्या कर देगा।

घटना के बाद पीड़िता के पिता ने मालीपुर थाने में नामजद तहरीर देकर किशोरी की सकुशल बरामदगी तथा आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और तलाश शुरू कर दी।

शुक्रवार 10 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर मालीपुर पुलिस ने खजूरी रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी बाल अपचारी को उस समय हिरासत में लिया, जब वह कहीं जाने की फिराक में था। पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मालीपुर थाना प्रभारी शशांक कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की अग्रिम कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments