Thursday, July 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडीएम ईशा प्रिया ने बांटे फलदार पौधे, पौधरोपण को बनाया जनआंदोलन

डीएम ईशा प्रिया ने बांटे फलदार पौधे, पौधरोपण को बनाया जनआंदोलन


अम्बेडकर नगर। पर्यावरण संरक्षण और हरित जनपद के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशन में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में फलदार पौधों का भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान जनता दर्शन में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों, अधिवक्ताओं, आमजन तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को निःशुल्क फलदार पौधे वितरित किए गए।

जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने स्वयं लोगों को पौधे वितरित करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने और उनकी नियमित देखभाल का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त है। इस समय लगाए गए पौधों का संरक्षण किया जाए तो वे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ शुद्ध वायु, हरियाली और फलों का लाभ भी देंगे।

उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में फलदार पौधों का भंडारा आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि जनसहभागिता से हरित एवं समृद्ध अम्बेडकरनगर का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments