जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव के नेतृत्व में 8 जुलाई को पुलिस टीम ने मोहम्मद शमीम पुत्र मकसूद, निवासी रफीउल्लपुर थाना जलालपुर को थाना क्षेत्र के मकसूद ईंट भट्ठे के निकट शिव मंदिर के पास से एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
वहीं, एक अन्य कार्रवाई में जनपदीय टॉप-10 अपराधी एकलाख अहमद पुत्र रईस अहमद, निवासी करीमपुर नगपुर थाना जलालपुर को नसोपुर भट्ठा के पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा तथा एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे भी न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, एकलाख अहमद के विरुद्ध अंबेडकर नगर सहित विभिन्न जनपदों के थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।