Wednesday, July 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरई रिक्शा व कार की टक्कर में ई रिक्शा चालक घायल, हालत...

ई रिक्शा व कार की टक्कर में ई रिक्शा चालक घायल, हालत गंभीर


बसखारी, अंबेडकर नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर अर्टिका वाहन व ईरिक्शा की भिड़ंत में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जबकि आर्टिका में सवार सभी लोगों को मामूली चोटे आई है। दुर्घटना बुधवार को दोपहर तीन बजे के करीब बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 233 शुकुल बाजार पूर्वी कट के निकट हुई। बताया जाता है कि शुकुल बाजार की तरफ से जा रही ई रिक्शा बसखारी की तरफ से आ रही अर्टिगा वाहन की चपेट मेंआ गई। जिसमें ई रिक्शा चालक विक्रम पुत्र देवमणि निवासी बरही एदिलपुर थाना हंसवर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में घायल ई रिक्शा चालक को एंबुलेंस के द्वारा बसखारी सीएससी पहुंचाया। जहां पर उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वही बताया जाता है कि  आर्टिका में सवार लोगों को भी मामूली चोटे आई हैं। जो घटनास्थल पर ही अर्टिगा को छोड़कर इलाज के लिए चले।दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को बसखारी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments