Friday, June 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याई-रजिस्ट्री योजना के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ ने विधायक को सौंपा...

ई-रजिस्ट्री योजना के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन


◆ दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं के हितों की रक्षा के लिए किया जाएगा हर संभव प्रयासविधायक


अयोध्या। स्टांप एवं पंजीयन विभाग की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ ने शुक्रवार को सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर योजना को तत्काल प्रभाव से निरस्त कराने की मांग की। संघ का कहना है कि इस व्यवस्था से प्रदेशभर में हजारों दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं के समक्ष रोजगार का संकट उत्पन्न हो जाएगा।

दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्षों से दस्तावेज लेखन एवं स्टांप विक्रय का कार्य करने वाले लोग शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप कार्य करते आ रहे हैं। डिजिटल व्यवस्था लागू होने से उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। इसलिए सरकार इस योजना पर पुनर्विचार करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करे।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दस्तावेज लेखकों की मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। इस संबंध में स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल से शीघ्र वार्ता की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी बातचीत कर दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में  धर्मेन्द्र कुमार सिंह, अजीत कुमार वर्मा, प्रेम कुमार, अंकित पाण्डेय, विकास जायसवाल, अजीत कुमार सिंह, सुभाष वर्मा सहित अन्य  दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments