Tuesday, June 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर...

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल , मेडिकल कालेज रेफर


जैतपुर,अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के सोहगूपुर के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में आमने-सामने हुई भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार बृजेश पुत्र दर्शन उम्र 34 वर्ष और प्रेम सागर पुत्र छडडू निवासी गौरी बडाह थाना क्षेत्र अतरौलिया जिला आजमगढ़ के दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए मौका पाकर ट्रैक्टर सवार ट्रैक्टर छोड़कर फरार होने में सफल हो गया राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से नीजी वाहन से घायलों को सीएचसी जलालपुर नगपुर अस्पताल ले जाया गया जहां परिजनों ने पहुंच कर घायलों को महामाया मेडिकल कालेज सदरपुर टाण्डा में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है,गौरी बडाह के पूर्व प्रधान अमन कुमार यादव ने बताया कि दोनों बहुत ही गरीब परिवार के है मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं घटना की सूचना मिलते हैं जैतपुर थाने के उपनिरीक्षक अजय कुमार सरोज ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए दोनों गाड़ियों को थाने ले आए , जैतपुर थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर गई लेकिन उससे पहले स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को निजी वाहन से अस्पताल भेजवाया गया था, दोनों गाड़ी थाने में खड़ी करा दी गई है कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments