Monday, June 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा नेता रणधीर सिंह डब्लू को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किए गए...

भाजपा नेता रणधीर सिंह डब्लू को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किए गए उनके सामाजिक सरोकार


अयोध्या। भाजपा नेता रणधीर सिंह डब्लू के निधन पर पूरा बाजार स्थित अवध पैलेस में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रणधीर सिंह डब्लू संगठन समर्पित कार्यकर्ता और समाज के प्रति संवेदनशील व्यक्ति थे। उनका निधन भाजपा परिवार और क्षेत्रीय समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. रणधीर सिंह ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। उनका सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह तथा अवधेश पाण्डेय बादल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. रणधीर सिंह डब्लू ने अपने व्यवहार, सेवा भावना और संगठन के प्रति निष्ठा से लोगों के बीच विशेष स्थान बनाया था।

शोकसभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

शोक सभा में महानगर महामंत्री शिवेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्य, बालकृष्ण वैश्य, अरविंद सिंह गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, सुधीर सिंह मुन्ना, अरुण तिवारी, शिवनारायण तिवारी, विश्वनाथ सिंह, सतीश सिंह पिंटू, कुलदीप पांडे, शत्रुघ्न जायसवाल, कपिल देव वर्मा, हेमंत जायसवाल, दिव्य प्रकाश तिवारी, शारदा यादव, स्वाती सिंह, देवता पटेल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments