Monday, June 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहर्षवर्धन सिंह ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को वितरित किए छाते

हर्षवर्धन सिंह ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को वितरित किए छाते


अयोध्या। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच सड़क किनारे आजीविका चलाने वाले रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की सहायता के लिए रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन ने पहल करते हुए छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मेहनतकश ठेला एवं रेहड़ी विक्रेताओं को बड़े छाते वितरित किए गए, जिससे वे धूप और गर्मी से बचाव करते हुए अपना कार्य सुचारु रूप से कर सकें।

इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रतिनिधि हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि रेहड़ी-पटरी विक्रेता शहर की अर्थव्यवस्था और दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे घंटों काम करना उनके लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में उन्हें राहत पहुंचाने के उद्देश्य से छाता वितरण का कार्यक्रम चलाया गया है।

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है। सेवा का हर छोटा प्रयास किसी न किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। हमारा प्रयास है कि समाज के ऐसे लोगों तक पहुंचा जाए जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए निरंतर मेहनत कर रहे हैं।

हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन आगे भी जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही एक संवेदनशील, सहृदय और समरस समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं ने इस पहल की सराहना की और फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments