Saturday, June 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएम योगी के जन्मदिवस पर विश्व हिन्दू महासंघ ने निकाली पदयात्रा

सीएम योगी के जन्मदिवस पर विश्व हिन्दू महासंघ ने निकाली पदयात्रा


अयोध्या। विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा पुष्पराज चौराहे से प्रारंभ होकर देशाम रिकाबगंज चौराहे पर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके चित्र पर तिलक अर्पित किया तथा जनकल्याण के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े संदेश भी दिए।

कार्यक्रम के समापन पर रिकाबगंज चौराहे पर 55 किलोग्राम का विशाल लड्डू काटा गया। इसके बाद लड्डू को राहगीरों, स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन राष्ट्रसेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण और जनकल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश को सुशासन, सुरक्षा और विकास की नई पहचान दी है। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे आमजन का विश्वास शासन के प्रति और मजबूत हुआ है।

मौके पर संजय शुक्ला अवध संभाग प्रभारी, गोरक्ष प्रकोष्ठ के राष्टीय महामंत्री प्रवीण दूबे, जिलाध्यक्ष उमेश सिंह, क्षत्रिय कल्याण परिषद के राजेश सिंह, आरबीएस होटल के डायरेक्टर अनिल सिंह, बलराम सिंह, जवाहर सोनकर, सागर सोनकर, मुकेश सोनकर, भगौती सोनकर, अशोक शर्मा, रमेश शास्त्री, रीना सिंह, प्रियंका गुप्ता, शिव भोला सिंह, रिंकू सिंह, मृत्युंजय श्रीवास्तव, अजय सोनकर, सुनील सोनकर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments