Tuesday, May 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसोशल मीडिया पर बसपा सुप्रीमो पर अभद्र टिप्पणी , पुलिस ने की...

सोशल मीडिया पर बसपा सुप्रीमो पर अभद्र टिप्पणी , पुलिस ने की कार्यवाही

जलालपुर, अंबेडकरनगर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर बसपा समर्थकों और पदाधिकारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम टड़वा मौलाई निवासी ऋषभ यदुवंशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बसपा सुप्रीमो के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट साझा की थी। पोस्ट वायरल होते ही बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में आक्रोश फैल गया। समर्थकों ने इसे पार्टी नेतृत्व का अपमान बताते हुए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला कृत्य करार दिया।
बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि सार्वजनिक मंचों पर किसी भी राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में अजय प्रताप यादव ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments