Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअनुदेशकों का मानदेय नौ हजार से बढ़कर हुआ 17 हजार, जिले के...

अनुदेशकों का मानदेय नौ हजार से बढ़कर हुआ 17 हजार, जिले के 280 अनुदेशकों को मिला लाभ

अम्बेडकरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में प्रदेश सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी से जिले के 280 अनुदेशक लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल मौजूद रहे।
एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने कहा कि अनुदेशकों का मानदेय नौ हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये किया जाना सरकार की संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उन्हें पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
विधायक धर्मराज निषाद और जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक निर्णय ले रही है। शिक्षामित्रों के बाद अब अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि से उनका आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण होगा।
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने अनुदेशकों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय उनके मनोबल को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने अनुदेशकों से बेहतर शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और लर्निंग आउटकम में सुधार लाने का आह्वान किया।
बढ़े हुए मानदेय पर अनुदेशकों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments