Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेवा इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड परिणाम बेहतर, कई छात्र मेरिट सूची...

देवा इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड परिणाम बेहतर, कई छात्र मेरिट सूची में शामिल


अयोध्या। उसरू-अमौना स्थित देवा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल वर्ग में एकता गुप्ता ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया। नंदिनी तिवारी ने 94.83 प्रतिशत के साथ छठा और आकृति यादव ने 94.66 प्रतिशत के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कुल 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि गणित विषय में 7 विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विषयवार प्रदर्शन में हिंदी में देवमणि यादव ने 98 प्रतिशत, अंग्रेजी में एकता गुप्ता और नंदिनी तिवारी ने 95 प्रतिशत, जबकि विज्ञान में सेजल और नंदिनी तिवारी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट वर्ग में विभा तिवारी 84.6 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय टॉपर रहीं। आस्था सोनी ने 84 प्रतिशत के साथ दूसरा और सुधांशु पाठक ने 83.8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में 12 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। जीव विज्ञान में सुचिता ने 96 प्रतिशत, जबकि रसायन विज्ञान में विभा, सृष्टि और शिवांशी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा और निदेशक सहदेव उपाध्याय ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments