Friday, April 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क हादसे में शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर घायल

सड़क हादसे में शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर घायल


अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ अयोध्या के जिलाध्यक्ष एवं श्री अनंत इंटर कॉलेज खपराडीह के प्रवक्ता वीरेन्द्र बहादुर सिंह गुरुवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा काकोली चौराहे के पास हुआ, जहां उनका वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में उनका चालक भी घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेन्द्र बहादुर सिंह दोपहर में विद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी काकोली चौराहे के निकट यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में लगे एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं विद्यालय के सहयोगियों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चालक सारिक का उपचार जारी है। वहीं वीरेन्द्र बहादुर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह, भाजपा नेता दिवाकर सिंह, महानगर मंत्री विपिन सिंह बब्लू और अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments