Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या13 विधानसभाओं के पर्यटन विकास को 1019 लाख स्वीकृत

13 विधानसभाओं के पर्यटन विकास को 1019 लाख स्वीकृत


अयोध्या। पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत अयोध्या मंडल की 13 विधानसभाओं में विभिन्न पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण, नवनिर्माण और जीर्णोद्धार के लिए 1019 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि के सापेक्ष प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि आलापुर के अहिरौली स्थित संत बाबा गोविन्द साहब की तपोभूमि के लिए 60 लाख, कटहरी के भीटी स्थित काली मंदिर के लिए 62 लाख और अकबरपुर चौतीपारा में ग्रामीण पर्यटन विकास के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं अकबरपुर के लोरपुर स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर वंशीय अष्टखंभा स्तूप के लिए 78 लाख तथा अंबेडकरनगर के श्रवण क्षेत्र के लिए 262 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। टांडा के बसखारी स्थित फलाहारी महाराज व अंगीरा मुनि आश्रम तथा जलालपुर के बाबा झारखंड स्थल के लिए 75-75 लाख रुपये दिए गए हैं।

इसी क्रम में अमेठी जनपद के जगदीशपुर स्थित महावीर मंदिर के लिए 75 लाख, तिलोई के कुटीसेवापुर के लिए 95 लाख, मुसाफिरखाना स्थित बाबा महावीरदास मंदिर के लिए 58 लाख, गौरीगंज के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर के लिए 55 लाख, संग्रामपुर के कालिकनधाम मंदिर के लिए 110 लाख तथा बूढ़ेबाबा मंदिर के लिए 39 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे कराए जाएं, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments