Saturday, April 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबकाया मानदेय को लेकर आशा कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, ‘दस्तक अभियान’ बहिष्कार का...

बकाया मानदेय को लेकर आशा कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, ‘दस्तक अभियान’ बहिष्कार का ऐलान


जलालपुर, अंबेडकर नगर। बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव पर आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले हुए प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने किया, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष आरती सिंह मौजूद रहीं।

धरने में बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां शामिल हुईं और एक स्वर में बकाया मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग उठाई। कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी कि जब तक पूरा भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे किसी भी विभागीय कार्य में सहयोग नहीं करेंगी।

समिति ने सर्वसम्मति से ‘दस्तक अभियान’ के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया। कार्यकत्रियों का कहना है कि लंबे समय से मानदेय लंबित होने के कारण वे आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्रियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द भुगतान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर प्रभावती, विमला, सुमित्रा विश्वकर्मा, अनीता, अनीता सिंह, शर्मिला, सुधा, निशा यादव सहित अन्य कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष कविता सिंह ने किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने कहा कि आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं, इसके बावजूद उन्हें समय पर मानदेय और सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन के चलते ‘दस्तक अभियान प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments