Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडिब्बे में 10 लीटर डीजल देने की अनुमति, किसानों को मिली राहत

डिब्बे में 10 लीटर डीजल देने की अनुमति, किसानों को मिली राहत


अयोध्या। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री को लेकर जिला प्रशासन ने पूर्व में डिब्बों में डीजल और पेट्रोल देने पर लगाई गई रोक में आंशिक संशोधन किया है। अब पेट्रोल पंपों पर डिब्बे में अधिकतम 10 लीटर डीजल दिए जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते 26 मार्च से प्रशासन ने अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर लग रही भीड़ और अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए डिब्बों में पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। उस दौरान कई पंपों पर लंबी कतारें देखी गई थीं, जिससे स्थिति को संभालने के लिए यह कदम उठाया गया था।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतिबंध के कारण किसानों और विभिन्न संस्थाओं को कार्य संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी से वार्ता की गई, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। नए आदेश के लागू होने से किसानों को कृषि कार्यों के लिए डीजल प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments