Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी

नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी


अम्बेडकर नगर। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नव निर्माण के नौ वर्ष थीम पर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया।

उद्योग एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित उद्यमियों, लाभार्थियों एवं आमजन को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता व उपकरण प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत संध्या को ब्यूटी पार्लर स्थापना के लिए पांच लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के अंतर्गत विपुल वर्मा को प्रिंटिंग प्रेस के लिए दस लाख रुपये का डेमो चेक दिया गया। वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (दर्जी ट्रेड) के तहत पूजा, सीमा, शांति देवी, शिप्रा साहू व सुमन गुप्ता समेत अन्य लाभार्थियों को सिलाई मशीन वितरित की गई। बढ़ई ट्रेड के लाभार्थियों को टूल किट देकर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में राज्य कर विभाग की ओर से तीन उद्यमियों व व्यापारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्रम विभाग की कन्या विवाह सहायता योजना एवं मातृत्व, शिशु व बालिका मदद योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी व स्टालों का अवलोकन कर लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में सहायक उपायुक्त उद्योग, अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक, अपर जिला सूचना अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लाभार्थियों, उद्यमियों व आमजन की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments