Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरटैक्सी स्टैंड की नीलामी में नहीं आया एक भी आवेदन, प्रक्रिया ठप

टैक्सी स्टैंड की नीलामी में नहीं आया एक भी आवेदन, प्रक्रिया ठप


जलालपुर अंबेडकर नगर। नगर पालिका परिषद जलालपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया ठप पड़ गई है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद एक भी ठेकेदार द्वारा आवेदन न किए जाने से नगरपालिका प्रशासन असमंजस में है और आगे की रणनीति तय करने में जुट गया है।

नगरपालिका प्रशासन ने टैक्सी स्टैंड संचालन के लिए नीलामी की प्रक्रिया तय करते हुए मंगलवार को बोली की तिथि निर्धारित की थी। इसके लिए इच्छुक ठेकेदारों से सोमवार दोपहर एक बजे तक जमानत राशि के साथ आवश्यक अभिलेख जमा करने के निर्देश दिए गए थे। अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए बाकायदा विज्ञप्ति भी प्रकाशित कराई गई थी।

इसके बावजूद तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी किसी भी व्यक्ति या ठेकेदार ने न तो आवेदन किया और न ही जमानत राशि जमा की। इससे पूरी नीलामी प्रक्रिया ठप हो गई और पालिका की योजना अधर में लटक गई है। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राम प्रकाश पांडेय ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब इस संबंध में उच्चाधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments