Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमोबाइल मानसिक रोग का कारण :- डा विवेक तिवारी

मोबाइल मानसिक रोग का कारण :- डा विवेक तिवारी


अंबेडकर नगर। कटेहरी ब्लाक  स्थित देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी, मे सोमवार  राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर केपाँचवे दिन कार्यक्रम के प्रथम सत्र में चारो इकाईयों के स्वयं सेवक अपने अपने चयनित गाँव नीनामपुर डिहवा कटेहरी गाँव व अंकरीपुर में लक्ष्य गीत गाते गए। जहां सभी स्वयं सेवकों ने सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी। मिशन शक्ति के बारे में बताया गया। दूसरे सत्र बौद्धिक सत्र में कटेंहरी स्वास्थ्य केंद्र के डा विजय बहादुर ने कहा अपने आस पास अनावश्यक जल भरने न दें। जल भराव होने से मच्छर उत्पन्न होंगे जो मलेरिया रोग का कारक बन जाता है। अगर घर के आस पास जल भराव हो तो उसमे मिट्टी का तेल गमक सीन की गोली डाल दें।डा अरविन्द मिश्रा ने  कहा डाक्टर की आवश्यकता बीमार पड़ने पर पडती है। सावधानी बरत कर बीमारी से बचा जा सकता है। ज़ब हमारा शरीर सही ढंग से कार्य न कर पाए वही बीमारी है। डा विवेक तिवारी ने कहा आज  शारीरिक मानसिक रोगी की संख्या बढ़ रही है।आज अंजायीटिल रोगी की संख्या बढ़ रही है। मोबाइल का ज्यादा उपयोग मानसिक रोगी बना रहा है। यह परिवार के सदस्यों में दूरी बढ़ा रही है।किसी भी बात को 21दिन में दोहरा लेने से वह भूलती नहीं है। यदि जीवन में आगे बढ़ना है तो हमें किताबों को दोहराना होगा। उचाई सदैव संघर्ष से प्राप्त होती है। सफलता तो व्यक्ति को दिखाई देती है किन्तु उसके पीछे की गयी संघर्ष दिखाई नहीं देता है। आज के भौतिक युग में व्यस्तता के कारण बी पी शुगर के मरीज की संख्या बढ़ रही है। जो हमारे अनियंत्रित खान पान की देन है। हमारी आदतें ही हमारे स्वस्थको प्रभावित कर रहा है। लिवर को तला भुना भोजन प्रभावित करता है। हमें सदैव प्रातः काल उठकर पैदल चलना चाहिए। रात के भोजन में हल्का भोजन करना चाहिए। भोजन व सोने के मध्य दो घंटे का अंतराल होना चाहिए।स्वास्थ्य के से आये हुए अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती व युवाओं के प्रेणना स्वरुप स्वामी विवेकानंद नन्द के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  आये हुए अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण व बैज़ अलंकरण कर  डा बीरबल शर्मा डा अमित पाण्डेय सुधीर पाण्डेय ने किया।सृष्टि तिवारी के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के चारों इकाई के कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 बीरबल शर्मा ,, श्रीमती शिल्पी,डॉ अमित पांडे ,डॉ सुधीर पांडे  व प्राध्यापक  डॉ रवि सिंह राणा, डॉ प्रभाकर तिवारी, डॉ बल करन यादव, डॉ0 विजय शंकर पांडे ,प्रमोद मौर्या जयप्रकाश मौर्य डॉक्टर मनोज मिश्र  अंबरीश कुमार आदि उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डा तेज भान मिश्र ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments