Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर पर शव पहुंचते ही मचा कोहराम, संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली में...

घर पर शव पहुंचते ही मचा कोहराम, संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली में हुई थी युवक की मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर।  कटका थाना क्षेत्र के दुलहूपुर कला निवासी एक युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 दुलहूपुर कला निवासी सोनू यादव पुत्र रामधारी यादव 30 वर्ष रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहकर काम करता था। बताया जाता है कि सोमवार की रात वह अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर दिल्ली में ही रह रहे गांव के अन्य लोगों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मंगलवार को शव लेकर गांव पहुंचे।

शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के घर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस घटना से स्तब्ध नजर आया। सूचना पर कटका पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी कटका अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया


मृतक सोनू यादव अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसकी तीन वर्षीय पुत्री और छह माह का मासूम पुत्र है। अचानक हुई मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं पत्नी, माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर कोई इस दुखद घटना से गमगीन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments