Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही ने की जनसुनवाई, 18 शिकायतें...

राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही ने की जनसुनवाई, 18 शिकायतें दर्ज


अयोध्या। राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही ने सोमवार को सर्किट हाउस में महिलाओं की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं और आयोग के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।

जनसुनवाई के दौरान कुल 18 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें जमीनी विवाद, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और साइबर क्राइम से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। रितु शाही ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना राज्य महिला आयोग की प्राथमिकता है और किसी भी महिला के साथ अन्याय होने पर उसे न्याय दिलाने के लिए आयोग पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

जनसुनवाई के दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। रितु शाही ने महिलाओं को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि यह योजना बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी भी महिलाओं को दी गई।

उन्होंने बताया कि आयोग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार दौरा कर महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments