Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहोमस्टे नीति को बढ़ावा: डीएम अनुपम शुक्ला ने आवेदनों की समीक्षा की

होमस्टे नीति को बढ़ावा: डीएम अनुपम शुक्ला ने आवेदनों की समीक्षा की

अम्बेडकरनगर । उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति के तहत जनपद में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। बैठक में लाभार्थियों से बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 11 आवेदन ग्रामीण पर्यटन योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत दरवन एवं चिऊटीपारा श्रवण धाम क्षेत्र से तथा दो आवेदन अकबरपुर नगर क्षेत्र से मिले हैं। समिति ने सभी प्रस्तावों पर विस्तार से विचार करते हुए मानकों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने निर्देश दिया कि होमस्टे संचालक स्वच्छता, सुरक्षा व गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करें, ताकि ग्रामीण व नगरीय पर्यटन को गति मिल सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के बाद पर्यटन विभाग की सूची में शामिल कर राज्य स्तर पर प्रचार-प्रसार का लाभ भी मिलेगा।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी व लाभार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments