Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएआई समिट पर के दौरान हुए प्रर्दशन पर सियासत तेज

एआई समिट पर के दौरान हुए प्रर्दशन पर सियासत तेज


◆ अपर्णा यादव बोली : वैश्विक मंच पर विरोध से देश की छवि को ठेस, कांग्रेस ने दिखाई अपनी मानसिकता


अयोध्या। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने एआई समिट के दौरान कांग्रेस के कथित प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वह शहर के अंगूरीबाग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय समिट के दौरान इस प्रकार का प्रदर्शन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके अनुसार, इससे कांग्रेस ने अपनी मानसिकता को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज कांग्रेस की स्थिति है, आने वाले समय में “एआई भी उन्हें दिखाना बंद कर देगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकरण में केवल एक दल ही नहीं, बल्कि अन्य लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं, ऐसे में सभी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। अपर्णा यादव ने कहा कि एआई समिट में भारत की भूमिका सराहनीय रही है और देश ने वैश्विक मंच पर नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। भारत के तकनीकी विशेषज्ञों और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय मस्तिष्क की क्षमता को विश्व मान रहा है।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े एक प्रश्न पर उन्होंने टिप्पणी से इंकार करते हुए इसे जांच का विषय बताया और कहा कि संविधान से ऊपर कोई नहीं है। इससे पूर्व उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments