Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकोतवाली से चंद कदम दूर अमूल पार्लर में चोरी, एक सप्ताह बाद...

कोतवाली से चंद कदम दूर अमूल पार्लर में चोरी, एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक अमूल पार्लर की दुकान में एक सप्ताह पूर्व नकब लगाकर 35 हजार रुपये नगद व हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद भी पुलिस अब तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है, जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

दुकान संचालक हैदर मेहंदी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई थी, जिसमें संदिग्ध चोर स्पष्ट दिखाई पड़ रहे थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। बताया जाता है कि इस घटना के दो दिन बाद कैथा गांव में ग्राम प्रधान के ट्यूबवेल समेत अन्य चार स्थानों पर भी चोरी की घटनाएं हुई थीं। उन मामलों में भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया, किंतु अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों और खुलासे में हो रही देरी को लेकर लोगों में असंतोष व्याप्त है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही कोतवाल से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अब देखना यह है कि पुलिस इन घटनाओं का खुलासा कब तक कर पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments