Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याओवरब्रिज निर्माण कार्य वाले स्थानों पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग और पर्याप्त प्रकाश...

ओवरब्रिज निर्माण कार्य वाले स्थानों पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो सुनिश्चित  – मंडलायुक्त


अयोध्या। मण्डलायुक्त राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने आज परिक्रमा मार्ग का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग के प्रमुख स्थान जैसे सहादतगंज हनुमानगढ़ी, गुप्तार घाट, ककरही बाजार, साकेत सदन, गैस गोदाम, झुनकीघाट, गोलाघाट, नयाघाट, सरयू के पुराने पुल, कारसेवकपुरम, हलकारा का पुरवा, आशिफबाग, सूर्यकुण्ड, जनौरा, गुलाबनगर और मोदहा ओवर ब्रिज आदि का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सफाई व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सड़क की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, नालों के ऊपर ढक्कन लगाने, मिट्टी और बालू डालने आदि के कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया कि परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि जहां सड़क टूटी-फूटी हो, उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए। ओवरब्रिज निर्माण कार्य वाले स्थानों पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मार्ग के दोनों ओर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाए जाएं और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी क्षेत्रों में कार्यशील स्ट्रीट लाइटें सुनिश्चित की जाएं। पेयजल व्यवस्था के लिए पर्याप्त वाटर प्वाइंट बनाए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण और सुगमता सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर, एस.पी. सिटी, सी.ओ. सिटी, एस.पी. ट्रैफिक, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-3 और निर्माण खण्ड-4 सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments