Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या2027 में एनडीए को और मज़बूत बनाएंगे : त्रिलोक त्यागी

2027 में एनडीए को और मज़बूत बनाएंगे : त्रिलोक त्यागी


◆  बस्ती में हो रही रैली की तैयारियों को लेकर अयोध्या पहुंचे थे रालोद के राष्ट्रीय महासचिव


अयोध्या। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने बस्ती में 30 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर आयोजित होने वाली रालोद की बड़ी रैली की तैयारियों का जायजा लिया। अयोध्या सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने रैली की रूपरेखा और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की।

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद एनडीए गठबंधन का अभिन्न हिस्सा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के स्तर पर कुछ कमजोरियां रहीं, जिन्हें दूर करने की दिशा में पार्टी काम कर रही है। बिहार की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईमानदार नेता हैं और चौधरी चरण सिंह के सच्चे शिष्य हैं। उनकी निष्ठा और ईमानदारी को कभी नकारा नहीं जा सकता।

उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को बस्ती में आयोजित सरदार पटेल जयंती रैली में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर धर्म, जाति और वर्गों के बीच एकता का संदेश दिया जाएगा। त्यागी ने कहा कि समाज में विघटन फैलाने वाली ताकतों को रोकने के लिए सभी वर्गों को साथ लाना समय की आवश्यकता है। रैली के माध्यम से रालोद किसानों, युवाओं और आम जनता के बीच एकता और विकास का संदेश प्रसारित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments