जैतपुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र जैतपुर के ग्राम सभा अंगरौली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के माधुरी पत्नी मदन ग्राम अंगरौली थाना जैतपुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि विनोद पुत्र रामपलट,मगरू पुत्र लाल बहादुर, रामपलट पुत्र सुभगा,सन्ता पुत्र सुबई, रामजी पुत्र लालबहादुर,जो एक मनबढ और गोलबंद किस्म के व्यक्ति हैं जो जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडा और लोहे की राड से लैस एक राय होकर उसके दरवाजे पर चढ़कर जेठानी को भद्दी भद्दी गाली गलौज देने लगे गाली देने से मना करने पर जेठानी रीता पत्नी राजेश को लाठी डंडा से मरने लगे। जान बचाकर रीता घर मे भागी तो घर में घुसकर मारने पीटने लगे। हल्ला गोहार सुनकर डाली पुत्री फूलचंद,गुड़िया पुत्र फूलचंद, अंशिका व सोनी पुत्री इंद्रजीत भी बचाव के लिए आई तो विपक्षी उपरोक्त उन्हें भी मारने पीटने लगे। हल्ला गोहर पर गांव लोगों बीच बचाव के लिए आता देखकर मकान पर लगा सीमेंट की करकट और ईट की दीवार को तोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। रीता देवी के सर में गंभीर चोट आ जाने के कारण एंबुलेंस 108 नंबर की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर जलालपुर ले गये, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। जैतपुर थाना प्रभारी थिरेन्द्र कुमार आजाद ने वताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,पुलिस आगे की करवाई मे लगी है।