आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर पिकार निवासी चौकीदार विवेकानंद पुत्र विश्वनाथ ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। विवेकानंद का आरोप है कि गांव के ही श्रीकेश से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बीती 9 सितंबर को श्रीकेश अपने परिजनों रामवृक्ष, हरिकेश और बलिहारी के साथ उसके घर में जबरन घुस गया। विरोध करने पर विपक्षियों ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि वह चौकीदार है और विपक्षी लोग अक्सर उसे धमकाते हैं कि “तुम्हें चौकीदारी करने लायक नहीं छोड़ेंगे, हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे। विवेकानंद ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। अब देखना है कि चौकीदार की शिकायत पर पुलिस कितनी गंभीरता दिखाती है।