Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या52 वर्षों से चल रही दुर्गा पूजा पर संकट: नवयुवक क्रांतिकारी संघ...

52 वर्षों से चल रही दुर्गा पूजा पर संकट: नवयुवक क्रांतिकारी संघ सेवा ट्रस्ट ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। शहर की प्रतिष्ठित और 52 वर्षों से निरंतर चली आ रही श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर इस बार आयोजन संकट में घिरता नजर आ रहा है। नवयुवक क्रांतिकारी संघ सेवा ट्रस्ट ने दुर्गा पूजा के आयोजन में आ रहे व्यवधान को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपते हुए समाधान की मांग की है।

वरिष्ठ अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि यह ऐतिहासिक दुर्गा पूजा श्री राम जानकी मंदिर, फतेहगंज में हर वर्ष भव्य रूप से आयोजित होती है। इस वर्ष मंदिर परिसर में गल्ला व्यापार मंडल द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे मंदिर प्रांगण में ईंट, मिट्टी, सरिया एवं मलबा फैला हुआ है। ज्ञापन में कहा गया कि आयोजकों ने समय रहते गल्ला व्यापार मंडल से कई बार संपर्क किया, जिस पर उन्हें यह आश्वासन मिला था कि पूजा से 90 दिन पूर्व परिसर पूरी तरह साफ करा दिया जाएगा। इसी विश्वास पर आयोजकों ने इस वर्ष भी विशाल झांकी, टेंट, लाइट, साउंड, माताजी की प्रतिमा एवं शोभायात्रा आदि के लिए लगभग 15 लाख रुपये की तैयारी कर डाली है। इनमें से करीब 2.5 लाख रुपये एडवांस में भी भुगतान कर दिया गया है।

ट्रस्ट ने आरोप लगाया कि अब जब आयोजन निकट है, तो गल्ला व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारी विरोध में आकर आयोजन को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।  संस्था के अनुसार, अगर जल्द कोई समाधान नहीं हुआ तो उन्हें स्वयं श्रमदान कर परिसर को साफ कर भूमि पूजन करना पड़ेगा। लेकिन उन्हें गल्ला मंडल की ओर से धमकियां दी जा रही हैं कि ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर आयोजन को बंद करवा दिया जाएगा।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से आग्रह किया है कि इस धार्मिक परंपरा, आस्था और आयोजन की महत्ता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप कर पूजा में आ रहे अवरोध को दूर कराया जाए, ताकि शहर की यह गौरवशाली परंपरा बाधित न हो।

ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष  नील कमल अग्रवाल, अभय रावत, आशीष गौड, चंदन अग्रहरि, मोनू सिंह, अमन शुक्ला, रितेश गुप्ता व संस्था के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments