Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनगरी को मिलेगा नया गौरव, पंचकोसी मार्ग पर आकार ले रहा 'तिलक...

रामनगरी को मिलेगा नया गौरव, पंचकोसी मार्ग पर आकार ले रहा ‘तिलक प्रवेश द्वार’


1.89 करोड़ की लागत से बन रहा भव्य द्वार, अयोध्या की आध्यात्मिक पहचान को मिलेगा नया आयाम


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को और निखारने के लिए पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर ‘तिलक प्रवेश द्वार’ का निर्माण तेज़ी से जारी है। करीब 1.89 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह भव्य द्वार श्रद्धालुओं के स्वागत का नया आध्यात्मिक प्रतीक बनेगा।

हनुमान गुफा के समीप बन रहा यह प्रवेश द्वार शास्त्रीय स्थापत्य कला और मंदिर शैली का सुंदर संगम होगा। द्वार पर की जा रही नक्काशी, धार्मिक प्रतीक और रामायण युगीन प्रेरणाएं इसे विशिष्ट पहचान देंगी। अब तक करीब 60% कार्य पूरा हो चुका है।

द्वार के आसपास सौंदर्यीकरण, हरियाली, लाइटिंग और पारंपरिक शिल्पकला से सुसज्जित खंभों का कार्य भी प्रगति पर है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विन पाण्डेय ने बताया कि प्रयास है कि इसे आगामी धार्मिक आयोजनों तक श्रद्धालुओं को समर्पित किया जाए।

यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या को वैश्विक धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने के संकल्प का हिस्सा है। ‘तिलक प्रवेश द्वार’ आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या की सीमा में प्रवेश करते ही आध्यात्मिक भव्यता का अनुभव कराएगा और नगर के धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments