Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा कार्यालय में युवक से मारपीट, भाजपा नेता बोले - यही है...

सपा कार्यालय में युवक से मारपीट, भाजपा नेता बोले – यही है समाजवादी पार्टी का असली चेहरा


अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय में मंगलवार की शाम रीडगंज निवासी एक युवक से मारपीट किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। युवक का आरोप है सिगरेट पीने को लेकर सपा जिलाध्यक्ष व उनके वाहन चालक गुलशन यादव के द्वारा उससे मारपीट की गई। मारपीट की सूचना के बाद एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, नगर कोतवाल अश्वनी पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल सपा कार्यालय पहुंच गया।
मंगलवार को रीडगंज मोहल्ले का रहने वाला अमान पास की दुकान से सिगरेट लेकर सपा कार्यालय परिसर में पीने लगा।



अमान का कहना है सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने उसे वहां सिगरेट पीने से रोका तो वह जाने लगा लेकिन उनके द्वारा गाली देने का विरोध करने पर ड्राइवर गुलशन यादव संग मिल कर उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद सपा कार्यालय में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। घटना के बाद सपा नेता सुलह-समझौता जाने में जुट गए। मामला हाईफाई होने के कारण पुलिस भी अर्लट थी।पीडित एक सपा नेता का रिस्तेदार बताया जा रहा है। कोतवाल अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
वहीं घटना को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल का कहना है यह पीडीए का असली सच व असली चेहरा है। सपा गुंडों, माफियाओं की पार्टी है। यह घटना समाजवादी पार्टी के असली चरित्र को उजागर करती है। यह न तो लोकतंत्र है और न ही समाजवाद, यह खुलेआम गुंडागर्दी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments