Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानया घाट से लक्ष्मण घाट तक सौंदर्यीकरण कार्य में धीमी प्रगति पर...

नया घाट से लक्ष्मण घाट तक सौंदर्यीकरण कार्य में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यों में तेजी के दिए निर्देश


पर्यटन विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण


अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मंगलवार को पर्यटन विकास योजना के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नया घाट से लक्ष्मण घाट तक हो रहे सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त लहजे में कार्य में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राम की पैड़ी पर बनाए जा रहे विजिटर गैलरी और सेल्फी प्वाइंट स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यूपीपीसीएल निर्माण इकाई-11 के परियोजना प्रबंधक को चेताया कि कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और दीपोत्सव 2025 से पहले सभी कार्य पूरी तरह से पूर्ण कर लिए जाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरयू नदी में वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाओं को देखते हुए फ्लोटिंग जेट्टी, इक्विपमेंट और शेड निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। कांवड़ मेला चलते कार्य बाधित होने पर उन्होंने कहा कि मेला समाप्त होते ही कार्य पुनः शुरू कर एक माह के भीतर इसे पूरा किया जाए।

इसके अतिरिक्त श्रीराम मंदिर से जोड़ने वाले रिवर फ्रंट परियोजना और टेढ़ी बाजार स्थित बृहस्पति कुंड पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अयोध्या में धार्मिक पर्यटन का विस्तार प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी विकास कार्य मानक अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण और तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, उपनिदेशक पर्यटन, यूपीपीसीएल निर्माण इकाई-11 के अभियंता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments