Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस लाइन में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

पुलिस लाइन में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित


अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) की अध्यक्षा ट्विंकल झा के निर्देशन में रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की झलक पेश करती मेंहदी की सुंदर आकृतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों की पत्नियों सहित पुलिस परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस रचनात्मक आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आपसी सौहार्द, सृजनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पुलिस विभाग एवं वामा सारथी के संयुक्त प्रयासों की भी सराहना की गई। पुलिस परिवारों के बीच ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से आपसी जुड़ाव मजबूत होता है और एक सकारात्मक वातावरण तैयार होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments