Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररमाबाई महिला पीजी कॉलेज की तीन छात्राओं ने नेट  व जे आर...

रमाबाई महिला पीजी कॉलेज की तीन छात्राओं ने नेट  व जे आर एफ में मारी बाज़ी, महाविद्यालय का बढ़ाया मान


अंबेडकर नगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की तीन मेधावी छात्राओं ने यूजीसी-नेट और जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। राजनीति विज्ञान विभाग से परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली छात्राएं अंशिका पांडेय और आकांक्षा वर्मा ने यूजीसी नेट परीक्षा पास की है, जबकि गृहविज्ञान विभाग की शिखा पांडेय ने यूजीसी नेट के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप भी हासिल किया है।

उल्लेखनीय है कि शिखा पांडेय को अब पीएचडी में नामांकन के उपरांत लगभग 43 हजार प्रतिमाह फेलोशिप प्राप्त होगी। तीनों छात्राएं विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन की पात्रता भी अर्जित कर चुकी हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शेफाली सिंह ने इन छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इन छात्राओं ने न केवल संस्थान का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बनी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि समर्पण और मेहनत हो, तो लक्ष्य असंभव नहीं।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के मुख्य शास्ता प्रो. अरविंद वर्मा, प्रो. अरुण कांत गौतम, डॉ. सीमा यादव, डॉ. रवींद्र वर्मा, डॉ. महेंद्र यादव, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. सतीश कुमार उपाध्याय, कुँवर संजय भारती, डॉ. अनूप पांडेय, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, विद्याधर मिश्र, डॉ. भानु प्रताप राय, डॉ. सुनीता सिंह, सीता पांडेय, डॉ. संगीता, डॉ. वालेंतिना प्रिया सहित सभी प्राध्यापकों ने हर्ष जताते हुए छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं की इस सफलता से महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments