Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या84 कोसी परिक्रमा मार्ग और रिंग रोड के निर्माण को मिलेगी रफ्तार,...

84 कोसी परिक्रमा मार्ग और रिंग रोड के निर्माण को मिलेगी रफ्तार, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश


◆ जमीन भुगतान और निशानदेही में तेजी लाने के निर्देश, लंबित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर जोर


अयोध्या। जिले में चल रही महत्वाकांक्षी परियोजनाएं—84 कोसी परिक्रमा मार्ग और रिंग रोड—अब और तेज गति से आकार लेंगी। मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्यों में देरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने 84 कोसी मार्ग में आने वाली भूमियों के 80 प्रतिशत भुगतान को शीघ्र पूरा करने के निर्देश उपजिलाधिकारी और तहसीलदारों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में लेखपालों के साथ नियमित समीक्षा कर यह सुनिश्चित करें कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए।

एनएचएआई अधिकारियों ने अवगत कराया कि रुदौली व मिल्कीपुर तहसीलों में 84 कोसी और नेशनल हाईवे के निशानदेही कार्यों में लगातार प्रगति हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया।

रिंग रोड परियोजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त भूमि एवं संपत्ति मूल्यांकन की जो भी बाधाएं हैं, उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाए ताकि परियोजना समय से पूरी हो सके। साथ ही उन्होंने लंबित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (एलए) ने अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय, उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments