Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामूल्यांकन केंद्र की अव्यवस्थाओं पर शिक्षकों का फूटा आक्रोश, अव्यवस्थाओं के खिलाफ...

मूल्यांकन केंद्र की अव्यवस्थाओं पर शिक्षकों का फूटा आक्रोश, अव्यवस्थाओं के खिलाफ दिया धरना


◆ चार सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर किया प्रदर्शन समाप्त, मूल्यांकन प्रभारी को हटाने की मांग


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों ने केंद्र की अव्यवस्थाओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि मूल्यांकन व्यवस्था से जुड़े अधिकारी का व्यवहार सही नही है और कार्यशैली पूरी तरह से शिक्षकों के हितों के विरुद्ध है।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने चार सूत्रीय मांग पत्र परीक्षा नियंत्रक को सौंपा, जिसमें सबसे प्रमुख मांग मूल्यांकन व्यवस्था देख रहे अधिकारी को तत्काल हटाने की रही। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उनका व्यवहार सम्मानजनक नहीं है और उनके स्थान पर किसी योग्य अधिकारी की नियुक्ति की जाए, जो शिक्षकों के साथ सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाए।

शिक्षकों ने यह भी आपत्ति जताई कि कुछ विषयों में बाहरी परीक्षकों को बिना आपसी सहमति के बुलाकर मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय अनुभवी शिक्षकों की उपेक्षा हो रही है। उनका कहना था कि जिन महाविद्यालयों में पिछले पांच वर्षों से परास्नातक कक्षाएं संचालित हो रही हैं, वहाँ के ऐसे शिक्षक जो विषय विशेषज्ञ हैं, प्राचार्य द्वारा प्रमाणित अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर मूल्यांकन के लिए पात्र माने जाएं। इसके साथ ही शिक्षकों ने पिछले मूल्यांकन कार्य का लंबित पारिश्रमिक अविलंब भुगतान करने की भी मांग की। धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने अपना मांग पत्र परीक्षा नियंत्रक को सौंपा और प्रदर्शन समाप्त कर दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments