Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकुम्हारन टोला चौराहा पर बनेगा नाला, सड़क और नाली भी होगी दुरुस्त

कुम्हारन टोला चौराहा पर बनेगा नाला, सड़क और नाली भी होगी दुरुस्त


नगर की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत महापौर ने किया वार्ड का निरीक्षण


अयोध्या। नगर निगम की नगर की सरकार आपके द्वार योजना के तहत शुक्रवार सुबह महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने लक्ष्मीसागर वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत लक्ष्मी सागर व्यायामशाला से हुई, जहां छत टपकने की शिकायत पर महापौर ने यूपीपीसीएल को पत्र भेजकर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

वार्ड की नालियों में जमी गंदगी देख महापौर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल सफाई कराने को कहा। स्वामीनाथ सिंह की गली में जर्जर सड़क को देखकर निर्माण खंड को मरम्मत के निर्देश दिए गए। मेवातीपुरा क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत पर जलकल विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं रामायण समिति के पदाधिकारियों ने हाल निर्माण व शिव मंदिर की सफाई का मुद्दा उठाया, जिस पर महापौर ने मुख्य सफाई निरीक्षक को नियमित सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया। कुम्हारन टोला चौराहा पर जलभराव की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण की मांग की। महापौर ने अभियंताओं को जल्द से जल्द स्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव भेजने को कहा। निरीक्षण करीब डेढ़ घंटे चला, जिसमें नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे महापौर के समक्ष रखीं।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एम. शुक्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशाल सिंह, अश्वनी तिवारी लालू, प्रांशू अग्रवाल, विजेंद्र जायसवाल, अशोक गुप्ता, पूर्व सभासद मल्लू यादव, रमेश राना, अमन तिवारी बिट्टू, राम सिंह, आकाश गुप्त, श्रीनिवास शास्त्री आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments