Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रद्धालुओं ने सूफी तरानों के बीच मांगी अमन और भाईचारे की दुआ

श्रद्धालुओं ने सूफी तरानों के बीच मांगी अमन और भाईचारे की दुआ


बसखारी अम्बेडकर नगर। शनिवार को विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत सैयद मखदूम अशरफ की दरगाह पर 639वें उर्स की शुरुआत होने के बाद रविवार को  मलंगों और फोखराओं के सज्जादानशीन आलम शाह गागर और चादर के साथ नमाज असर के बाद अपने लव लश्कर के साथ मलंग गेट पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत सैयद मेराजुद्दीन किछौछवी, समाजसेवी कलाम साह, इरफान गुड्डू साह, डॉ. अकरम, सैयद सैफ़ अशरफ, गफूर साह और इश्तेयाक शाह सहित कई गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर किया। फोखराओं ने सूफियाना तरानों और करतबों के साथ आलम शाह को आस्ताने आलिया तक पहुंचाया। आस्ताने आलिया पर पहुंचकर 24 मोहर्रम की रस्म अदा की गई। हजारों लोगों की मौजूदगी में सज्जादानशीन आलम शाह ने चादरपोशी की और देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की विशेष दुआ मांगी।इस दौरान कव्वालों ने नूरे नजर है मेरे मुख्तार की चादर जैसे सूफी तराने गाकर उर्स में समा बांध दिया। उनकी मधुर कव्वालियों से दरगाह परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बन गया। जिससे जायरीन मंत्रमुग्ध हो उठे। कार्यक्रम के समापन पर मलंगों के सज्जादानशीन आलम शाह के भाई मोहम्मद कलाम साह ने उर्स को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर पुलिस प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि पूर्व सज्जादानशीन मरहूम हाजी गनीदर शाह की परंपरा के अनुसार अब आलम शाह हर वर्ष 24 मोहर्रम की रस्म अदा करते हैं। आलम शाह ने कहा कि वे अपने पिता के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए मखदूम अशरफ के मेहमानों की सेवा करते रहेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शरद यादव, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद इरफान शाह, मोहम्मद अकरम शाह, मोहम्मद इमरान शाह, अब्दुल रहमान शाह, अजीम शाह, राजाराम यादव( लालू) पंकज यादव ,अहमद जिलानी, अजय पांडे, मोहम्मद फैजान शाह आदि लोग मौजूद रहे वही जुलूस के साथ बसखारी थाने के उपनिरीक्षक प्रेम चंद यादव भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।


उर्स के मद्देनजर नगर पंचायत की भी व्यवस्था मुस्तैद


639 में उर्स के मौके पर नगर पंचायत अशराफपुर किछौछा की भी व्यवस्था को लेकर मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। उर्स मेला को कुशलतापूर्वक संपन्न करने के लिए नगर पंचायत ने साफ सफाई को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी भी 3 शिफ्ट में लगाई गई है। सफाई व्यवस्था के लिए अन्य नगर पंचायत से भी कर्मचारी एवं मोबाइल शौचालय भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। रूट मैप ,सीसीटीवी, पार्किंग, खोया पाया कैंप , अग्निशमन वाहन, लाइट, फ्री मेडिकल कैंप आदि कई व्यवस्थाएं नगर पंचायत स्तर से की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने बताया कि उर्स को कुशलता पूर्वक संपन्न करने के लिए एवं मेलार्थियों के लिए कई जरूरी सुविधाएं नगर पंचायत स्तर पर की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments