Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबालेश्वर राय की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर रामचरितमानस व भण्डारे का हुआ...

बालेश्वर राय की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर रामचरितमानस व भण्डारे का हुआ आयोजन

अयोध्या। ऋणर्मोचन घाट स्थित कंचन भवन मंदिर के महंत विजय दास के पिता स्वर्गीय बालेश्वर राय की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंदिर प्रांगण में रामचरितमानस का पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कंचन भवन मंदिर के महंत विजय दास ने बताया कि हमारे पिता जी क़ी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रामचरितमानस का पाठ का आयोजन हुआ व भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ का माह चल रहा है। सभी को शिव की आराधना भक्ति करनी चाहिए। सभी को रुद्राभिषेक व जलाभिषेक करना चाहिए। इस अवसर पर रवि राय, आलोक सिंह, ओम प्रकाश राय, पिंटू दुबे, अनुभव सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments