Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या नगर निगम का अवैध होर्डिंग्स पर शिकंजा, ₹12 लाख का जुर्माना...

अयोध्या नगर निगम का अवैध होर्डिंग्स पर शिकंजा, ₹12 लाख का जुर्माना वसूला


अयोध्या  नगर निगम अयोध्या द्वारा शुक्रवार को अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलाया गया। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में यह अभियान सिविल लाइन से सादातगंज, पुष्पराज चौराहा, नाका, सुल्तानपुर रोड, मोहबरा चौराहा, टेढ़ी बाजार आईटीआई से लेकर उदया चौराहा तक विभिन्न प्रमुख मार्गों पर चलाया गया।

अभियान के दौरान कई अवैध रूप से लगाई गई होर्डिंग्स को हटाया गया और बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने वाली फर्मों पर जुर्माना लगाया गया। मौके पर ही कुल ₹12 लाख की धनराशि वसूली गई। नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में बिना अनुमति लगाए गए किसी भी होर्डिंग पर कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में निगम के अधीक्षक  जयप्रकाश, राजस्व निरीक्षक देवी प्रसाद, प्रभारी परिवर्तन दल वी.के. सिंह सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments