Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबड़े मंगलवार पर अकबरपुर कोतवाली में हुआ भंडारा, एसपी केशव कुमार ने...

बड़े मंगलवार पर अकबरपुर कोतवाली में हुआ भंडारा, एसपी केशव कुमार ने किया पूजन और प्रसाद वितरण

अम्बेडकर नगर। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर आज कोतवाली अकबरपुर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर केशव कुमार द्वारा हनुमान जी के विधिवत पूजन से हुई।

पूजन के उपरांत भंडारे में श्रद्धालुओं और उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

एसपी केशव कुमार ने इस अवसर पर कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी सहयोग व सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। भंडारे का समापन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments