Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावर्षा पूर्व तैयारियों को लेकर विधायक ने नाले सफाई का लिया जायजा

वर्षा पूर्व तैयारियों को लेकर विधायक ने नाले सफाई का लिया जायजा


◆ नगर आयुक्त संग किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश


अयोध्या। बरसात के मौसम में नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ जिला अस्पताल के पीछे एवं ऋषि टोला क्षेत्र में स्थित नाले की सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाले की स्थिति, सफाई की प्रगति और अवरोधों की जानकारी ली गई। समयबद्ध तरीके से नालों की सफाई व जलनिकासी की व्यवस्था किए जाने को लेकर निर्देश दिए।

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई पूरी होनी चाहिए ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराया जाए और सफाई कार्य में लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि अयोध्या तीर्थ नगरी है और यहां स्वच्छता व जनसुविधाओं को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विधायक ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा है कि बारिश में आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मौके पर स्थानीय पार्षद अनिल सिंह, देवेन्द्र मिश्र दीपू, सुप्रीत कपूर, उमाशंकर जायसवाल मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments