Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत भव्य...

जलालपुर में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत भव्य समारोह सम्पन्न

जलालपुर अम्बेडकरनगर। पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत जलालपुर ब्लॉक स्थित द्वाकरा हाल में गुरुवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामचंद्र प्रधान उपस्थित रहे। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा, “अहिल्याबाई ने उस दौर में महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए जो कार्य किए, वे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनका जीवन महिलाओं के उत्थान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने शिरकत की। उन्होंने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए अहिल्याबाई के जीवन संघर्षों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, आनंद जायसवाल, शत्रुघ्न सोनी, देवेश मिश्रा, शिवपूजन वर्मा और केशव श्रीवास्तव समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें युगप्रवर्तक बताया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण गोपाल कसौधन ने किया। आयोजन में स्थानीय लोगों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे माहौल प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments