Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी समारोह बना रणक्षेत्र, बाजा बजाने को लेकर घराती-बाराती में मारपीट, छह...

शादी समारोह बना रणक्षेत्र, बाजा बजाने को लेकर घराती-बाराती में मारपीट, छह घायल

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के मढ़वरपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान बाजा बजाने को लेकर घराती और बाराती आपस में भिड़ गए। देर रात हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मढ़वरपुर निवासी उदय भान की पुत्री की शादी गुरुवार की रात थी। बारात आजमगढ़ जनपद के मार्टिनगंज से आई थी। द्वारपूजा और जयमाल की रस्में शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद रात करीब तीन बजे बाजा बजाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

मारपीट की घटना में घराती पक्ष के महंथ लाल, जसवंत कुमार और सत्यम को चोटें आईं। वहीं बाराती पक्ष के भी तीन लोग घायल हुए, जिनमें दूल्हे के भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जौनपुर और फिर लखनऊ रेफर किया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घराती पक्ष से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जैतपुर थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि “घटना की जांच की जा रही है, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

इस घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गईं, वहीं गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments